Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 19

CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश बुधवार को फिर से 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें रायपुर से एक, रायगढ़ से 2 और बस्तर से 2 मरीज मिले हैं। अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

यह भी पढ़ें:- मुझे पार्टी से निकाला तो कोरोना में हुए घोटाले का खुलासा कर दूंगा, BJP विधायक की चेतावनी

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 27 दिसंबर को कोरोना के 3346 सैम्पलों की जांच हुई। जिसमें से कुल 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 0.15 प्रतिशत रही। (CG CORONA UPDATE)

नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 19 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंच गई है। अभी सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज दुर्ग जिले में है, यहां 7 सक्रीय मरीज हैं। उसके बाद रायपुर में 6 एक्टिव केस हैं। (CG CORONA UPDATE)

Back to top button
error: Content is protected !!