Google Analytics —— Meta Pixel

शबनम के राम : भगवा झंडा लेकर मुंबई से अयोध्या पैदल निकली शबनम शेख

Ayodhya Mein Siya Ram : अयोध्या में भव्य राम मंदिर रामलला अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं, और उनके लिए बनाया जा रहा ये मंदिर न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी बने हिंदू मंदिरों से भव्य होने वाला है. यही कारण है कि लोग प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही पहुंचने लगे हैं.

इस बीच एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अपने दो साथियों के साथ निकली मुस्लिम युवती शबनम शेख जय श्री राम के जयकारे करते हुए जा रही है. जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है. (Ayodhya Mein Siya Ram)

आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होना है. जिसे लेकर देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है. लोग अपने-अपने अलग तरीके से राम मंदिर स्थापना को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं.

इसी को लेकर मुंबई की मुस्लिम युवती शबनम शेख आजकल पूरे देश भर में चर्चा में हैं. शबनम मुंबई से अयोध्या के लिए अपने साथियों रमन राज शर्मा व विनीत पांडे के साथ पैदल निकली है. इन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ है.

राम तो सभी के है…
शबनम का कहना है कि भगवान राम सबके हैं. राम जी के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं एक अच्छा इंसान होना जरूरी है. उसका दिल साफ होना चाहिए. राम जी तो सबके हैं सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के हैं. अपनी यात्रा की परेशानी को लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जरूर कुछ हैट मिल रहा है लेकिन वह कुछ लोग हैं. (Ayodhya Mein Siya Ram)

Back to top button
error: Content is protected !!