Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में BJP की बड़ी बैठक, लोकसभा की रणनीति को लेकर महामंथन

BJP Meeting in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में BJP की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, श्यामबिहारी जायसवाल, लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल समेत सभी मंत्री शामिल हुए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहे। मंत्रियों के बाद भाजपा मोर्चा और प्रकोष्ठों की भी बैठक हुई, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही मोदी की गारंटी को पूरा करने की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

यह भी पढ़ें:- सरकार ने 16वें वित्त आयोग का किया ऐलान, अरविंद पनगढ़िया होंगे अध्यक्ष

बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा की गई है। मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ भी सामान्य चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान स्वाभाविक तौर पर संगठन और सरकार की आगामी कार्ययोजनाओं पर मंथन हुआ। सातों मोर्चे की संयुक्त बैठक में बूथ पर जोर देने की योजना बनाई गई। मोदी की गारंटी पर जोर दिया जा रहा है। मोदी की गारंटी की गाड़ी पूरे देश में जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विकास के विषय पर उनकी यात्रा नहीं होती है। ये सिर्फ राजनीतिक यात्रा है। (BJP Meeting in Raipur)

सिंहदेव ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। हमने आवास के लिए कहा वो किया। साथ ही धान के लिए कहा भी कर रहे हैं। किरण सिंहदेव ने नई कार्यकारिणी को लेकर कहा कि बहुत कुछ समय के गर्भ में है। समय पर छोड़ दीजिए। राम मंदिर के लिए कहा कि ये पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। वहीं बैठक से पहले CM विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के साथ PM नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। इसे लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हम सब शामिल हुए। बता दें कि 2023 के आखिरी दिन PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। (BJP Meeting in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!