Google Analytics —— Meta Pixel

हमारे बच्चे जश्न मना रहे, गाजा में बच्चों की हत्या हो रही : प्रियंका गांधी

Happy New Year 2024: नए साल के आगाज के साथ ही देशभर में लोग जश्न मना रहे हैं. एक दूसरे को बधाई संदेश दे रहे हैं. इस बीच कंग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सभी देशवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश दिया. इसके अलावा उन्होंने इजरायल-हमास के बीच युद्ध में बच्चों और लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया.

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि- जैसा कि हम नए साल की शुरुआत का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं कि हमारे जीवन में प्यार, शांति, हंसी और अच्छाई भर जाए, आइए हम गाजा में अपने भाइयों और बहनों को याद करें जो अपने जीवन के अधिकार पर सबसे अन्यायपूर्ण और अमानवीय हमले का सामना कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:- फेल साबित होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा: डिप्टी CM अरुण साव

उन्होंने आगे कहा कि गरिमा और स्वतंत्रता. जबकि हमारे बच्चे जश्न मना रहे हैं, उनके बच्चों की बेरहमी से हत्या की जा रही है. दुनिया के तथाकथित नेता चुपचाप देखते रहते हैं और सत्ता और लालच की तलाश में बिना किसी बाधा के आगे बढ़ते रहते हैं. फिर भी लाखों आम लोग हैं जो गाजा में हो रही भयानक हिंसा को समाप्त करने की मांग करते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं, और बहादुर दिल वाले वे लाखों लोग हमारे लिए एक नए कल की आशा लेकर आए हैं. उनमें से एक बनें. (Happy New Year 2024)

बता दें कि इजरायल हमास युद्ध में हजारों लोग मारे जा चुके हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. वहीं शुरुआत से प्रियंका गांधी ने इस युद्ध को लेकर सीजफायर करने की मांग करती आई हैं. उन्होंने अपने संदेश में एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें उन्होंने एक न्यू ईयर का जश्न दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ युद्ध की तस्वीरें है जो की खंडर और भयावह वाली हैं. (Happy New Year 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!