Google Analytics —— Meta Pixel

CG Cabinet Meeting : विभाग बंटवारे के बाद आज साय कैबिनेट की पहली बैठक, सरकार दे सकती है बड़ी सौगात

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज होने वाली है। मंत्रिमंडल में विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद यह पहली महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है इससे पहले भी कैबिनेट की बैठक हुई थी, लेकिन बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ही सम्मिलित हुए थे। ऐसे में यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बताया जा रहा हैं कि इस बैठक में मंत्री परिषद् के मंत्रणा और परामर्श पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा सरकार के फ्लैगशिप योजना महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन पर बड़ा फैसला ले सकते है। इसके अलावा राजिम पुन्नी मेला के नाम परिवर्तन को लेकर भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। (CG Cabinet Meeting )

यह भी पढ़ें:- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

सीएम साय मंत्रियों को मोदी के गारंटी के तहत योजनाओं और और उनके विभागों के द्वारा किस तरह उन्हें लागू किया जाये इस बारे में चर्चा करेंगे। सीएम के अलावा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत प्रमुख सचिव और विभागों के सचिव भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। (CG Cabinet Meeting )

Back to top button
error: Content is protected !!