Google Analytics —— Meta Pixel

आज अंबिकापुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Sai Tour Program: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (8 जनवरी) अंबिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अंबिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री साय  11.30 बजे से 1.30 बजे तक अंबकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद रवाना होकर दोपहर 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर  3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें:- BIG NEWS : पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन

वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ शासकीय विमान से सरगुजा के लिए रवाना होंगे, जहां वे सुबह साढ़े 11 बजे अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के साथ संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री के साथ अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3ः20 बजे बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव शाम साढ़े छह बजे सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर से मुंगेली जिले के जरहागांव के लिए रवाना होंगे। वे शाम सात बजे जरहागांव में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात आठ बजे जरहागांव से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साव रात साढ़े आठ बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। (CM Sai Tour Program)

लोकसभा चुनाव की तैयारी जारी

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर BJP संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह कर रही है, ताकि कार्यकर्ताओं को अभी से एक्टिव करे। साथ ही 11 सीटों पर जीत के लक्ष्य को पूरा करे। बता दें कि इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई है। एक तरफ BJP विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पूरे जोश में लोकसभा की तैयारी में जुट गई है। वहीं कांग्रेस में अभी भी नेताओं का दिल्ली दौरा जारी है। सभी बैठक और फैसले दिल्ली से हो रही है। हालांकि छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 11 जनवरी को आने वाले हैं, जो नेताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही नई रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं को बूस्ट करेंगे।  (CM Sai Tour Program)

Back to top button
error: Content is protected !!