Google Analytics —— Meta Pixel

Maldives Controversy: मालदीव पर कम नहीं हो रहा है भारत का गुस्सा, EaseMyTrip ने सस्पेंड की सभी फ्लाइट्स बुकिंग

Maldives Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच मामला गर्मा गया है। भारतीय मालदीव की निंदा कर रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनियों ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- धर्म, संस्कृति और संस्कार सभी के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए: कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा

देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को कैंसिल कर दिया है। कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। (Maldives Controversy)

मालदीव की मंत्री ने पीएम के लिए की थी टिप्पणी

बता दें कि मालदीव की महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी (Maldives Controversy) की थी। इस मुद्दे को भारत ने मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था। मामले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

Back to top button
error: Content is protected !!