Google Analytics —— Meta Pixel

CGPSC ने जारी किए सिविल जज परीक्षा के अंतिम नतीजे, टॉप 10 में 9 लड़कियों ने मारी बाजी

CGPSC Result : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने साक्षात्कार के आखिरी दिन गुरुवार को सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। जारी चयन सूची में रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर (डीडी नगर) की रहने वाली ईशानी अवधिया ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अर्पित गुप्ता और तीसरे स्थान पर मानसी बिस्ट रही है।

जारी नतीजों (CGPSC Result) के मुताबिक इस बार के सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 48 सिविल जजों के लिस्ट में रायपुर के डीडी नगर निवासी ईशानी अवधिया टॉपर रही। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती है।

यह भी पढ़े :- यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: 700 शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाली को मिला राम मंदिर का आमंत्रण, भावुक हुईं संतोषी

बता दें कि है सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में वैकेंसी निकली थी. सिविल जज के लिए परीक्षा जून महीने 2023 में ली गई थी. परीक्षा परिणाम(CGPSC Result) अगस्त महीने में जारी किए गए. प्राप्त अंको के आधार पर इंटरव्यू में कुल पद से तीन गुणा यानी 144 उम्मीदवारों को चिंहित किया गया था. लेकिन वर्गवार, उपवर्गवार अर्हता अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया. जिसके अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!