Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य अधोसंरचना को बनाया जाएगा बेहतर और मजबूत: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

Health Minister Jaiswal News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और बेहतर बनाया जाएगा। सभी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान मिल रही कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार मंत्री जायसवाल प्रदेशभर के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेगा। मंत्री जायसवाल ने बैकुंठपुर दौरे के दौरान जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे जानकारी ली।

यह भी पढ़ें:- डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, कहा- PWD के कार्यों में देरी पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

उन्होंने जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के निर्माणाधीन नए भवन का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बैकुण्ठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, माइनर ऑपरेशन कक्ष, कीमोथेरेपी वार्ड, ब्लड बैंक, शिशु वार्ड, सीटी स्कैन कक्ष, डायलिसिस कक्ष, रसोई गृह जैसे कई वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। (Health Minister Jaiswal News)

विशेषज्ञ डॉक्टरों की होगी पदस्थापना

जिला अस्पताल में जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु विशेषज्ञ और एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की कमी पर मंत्री स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि जल्द ही बैकुंठपुर जिला अस्पताल में सर्जन और डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वार्ड में भर्ती अजय कोड़मेहरा से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मरीज अजय ने बताया कि दो-तीन दिन से उल्टी होने के कारण वे यहां भर्ती हुए हैं। इसी तरह किडनी रोग से पीड़ित डायलिसिस के लिए भर्ती हुए ओमप्रकाश दत्ता और महिमा बुनकर ने मंत्री से अपनी समस्याओं को साझा किया। (Health Minister Jaiswal News)

एम्बुलेंस और शव वाहन की होगी व्यवस्था 

मंत्री जायसवाल ने डायलिसिस पीड़ित बुजुर्गों को मुफ्त में दवाई देने और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेने की हिदायत भी दी। गंभीर मरीजों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाने के निर्देश दिए। मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक गरम भोजन, पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री जायसवाल ने एम्बुलेंस के संबंध में जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि पुरानी एम्बुलेंस खराब हो गई है। तत्काल मंत्री ने नए एम्बुलेंस और शव वाहन के लिए कलेक्टर के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही 5 एम्बुलेंस और दो शव वाहन की व्यवस्था शासन स्तर पर करने का आश्वासन भी दिया। (Health Minister Jaiswal News)

Back to top button
error: Content is protected !!