Google Analytics —— Meta Pixel

हैवानियत : 4 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लैलूंगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh में फिर हुई गैंगरेप की घटना, रास्ते से उठा ले गए थे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चंवरपुर के गांव बोसरीडांड का रहने वाला सचिन एक्का (18) अपने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के नाम पर नदी की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। काफी समय तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसकी परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिजनों को बच्ची नदी के पास बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची ने होश में आने के बाद परिजनों को बताया कि उसके साथ सचिन ने गंदा काम किया है। इसके बाद बच्ची को लेकर उसके परिजन और गांववाले लैलूंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। (CG Crime News)

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ IPC की धारा 363, 376 क, ख पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (CG Crime News)

Chhattisgarh Crime

Back to top button
error: Content is protected !!