Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शहरी बेबी केयर की तर्ज पर गांवों में खोले जाएंगे सरकारी झूलाघर

Chhattisgarh में विवाहित महिलाओं की संख्या 40 लाख से ज्यादा है. इसमें से अधिकांश महिलाएं गांव में रहती हैं. लेकिन ग्रामीण जनजीवन में माताएं घर के काम में चलते अपने बच्चों को देखभाल के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाती हैं. वहीं शहरी जीवन की बात करें तो शहरी इलाकों में तो बेबी केयर सेंटर खुले हुए हैं. इस शहरी इलाकों में रहने वाली माताओं को ज्यादा समस्या नहीं होती. पर ग्रामीण स्तर की समस्या को ध्यान में रखते हुए अब छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी पहल करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेबी केयर की तर्ज पर झूलाघर खोलने की तैयारी की है.

यह भी पढ़ें:- UP के CM योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, Chhattisgarh के चुने हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी कम क्रेच (झूलाघर) की स्थापना की जाएगी. राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1500 झूलाघर की स्थापना करने का लक्ष्य दिया गया है. इसको लेकर महिला बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने कहा कि झूलाघर की स्थापना के लिए गांवों में सर्वे कर बच्चों का चिन्हित किया जाएगा. आंगनबाड़ी केन्द्रों में बनाए जाने वाले झूलाघरों में कामकाजी महिलाओं के 6 माह से 6 साल के बच्चों की देखभाल की जाएगी.

आपको बता दें कि महिला बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी ने गुरुवार को इन्द्रावती भवन में समीक्षा बैठक की. इस मीटिंग में उन्होंने सभी मैदानी स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण करें और इन केन्द्रों के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि गंभीर कुपोषण वाले बच्चों का चिन्हांकन करके उनके पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान दें. पोषण ट्रैकर पोर्टल के माध्यम से ही इसकी निगरानी की जाए. मुख्यमंत्री बाल सन्दर्भ योजना का लाभ अधिक से अधिक बच्चों को दिलाया जाए. योजना के तहत गंभीर बीमारी दिल की बिमारी, मानसिक रूप से दिव्यांग, कटें-फटे होंठ वाले बिमारियों से प्रभावित बच्चों का चिरायु टीम के माध्यम से उच्च स्तरीय इलाज की व्यवस्था कराएं.

इसके अलावा शम्मी आबिदी ने बैठक में कहा कि पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों का डोर-टू-डोर सर्वे कर आंगनबाड़ी की सेवाओं से लाभान्वित किया जाए. सभी आंगनबाड़ी केंद्र में साफ-सफाई की जाए जहां रंग-रोगन की जरूरत है. वहां रंग-रोगन का कार्य कराया जाए. पोषण वाटिका तैयार किए जाएं, जहां पोषण वाटिका तैयार हैं, वहां बच्चों को पौष्टिक सब्जियां दी जाएं. इसी प्रकार जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युती की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन केन्द्रों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जाए. (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!