Google Analytics —— Meta Pixel

दोहरा हत्याकांड से दहला उज्जैन, भाजपा नेता और उनकी पत्नी का कत्ल

Double Murder in Ujjain: मध्यप्रदेश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला उज्जैन के देवास रोड का है, जहां भाजपा नेता रामनिवास कुमावत और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुरुआती जांच में लूटपाट के बाद हत्या की बात कही है। बीजेपी के नेता और उनकी पत्नी की हत्या रात में की गई है। शनिवार सुबह हत्याकांड का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को कब्जे में ले लिया। घटना देवास रोड पर स्थित पिपलोदा गांव में हुई, जहां कुमावत दंपत्ति रहते थे। रामनिवास कुमावत इलाके के बड़े बीजेपी नेताओं में शुमार थे और पार्टी गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहते थे।

यह भी पढ़ें:- यातायात नियमों का पालन करें और जीवन सुरक्षित रखे: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि दंपत्ति से लूटपाट की गई और इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उज्जैन के ही हैं। ऐसे में पुलिस मामले में अतिरिक्त सक्रियता दिखाते हुए केस का खुलासा करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बता दें कि देश में हत्या की वारदात तेजी से बढ़ रहा है। NCRB रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर घंटे तीन मर्डर हो रहे हैं। वहीं हर दिन 78 हत्याएं हो रही है। (Double Murder in Ujjain)

हर दिन 78 हत्याएं दर्ज: NCRB 

NCRB के आंकड़ों मुताबिक साल 2022 में देश में 28 हजार 522 मर्डर केस रजिस्टर्ड किए गए। यानी औसतन हर दिन 78 हत्याएं दर्ज हुईं। साथ ही हत्या के कुल 28 हजार 522 मामले दर्ज किए गए। आंकड़ों के मुताबिक 2022 में हत्या के 9 हजार 962 केसों में मामूली विवाद कारण था। इसके बाद 3 हजार 761 मामलों में व्यक्तिगत प्रतिशोध या दुश्मनी और 1 हजार 884 मामलों में लालच-फायदा वजह थी। आंकड़ों के हिसाब से हत्या के मामले में मध्यप्रदेश चौथे नंबर पर है। यहां 1 हजार 978 हत्याएं दर्ज की गई। वहीं उम्र के मामले में हत्या के 95.4 प्रतिशत पीड़ित वयस्क थे। NCRB के अनुसार कुल हत्या पीड़ितों में से 8,125 महिलाएं और नौ तीसरे जेंडर के व्यक्ति थे। लगभग 70 प्रतिशत पीड़ित पुरुष थे। (Double Murder in Ujjain)

Back to top button
error: Content is protected !!