Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही है ठंड, इन जिलों में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी ​क्षेत्रों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। इधर राजधानी रायपुर में भी रात के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की चेतावनी जारी किया है।

बताते चले कि प्रदेश में बारिश के थमने और बादल साफ होने के बाद अब तेजी से ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अभी उत्तरी हिस्से से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़े:कम उम्र में ही आपको तेजी से बूढ़ा बना देंगी ये बुरी आदतें, स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए आज से ही बना लें इनसे दूरी

इधर जशपुर-कोरिया में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। बस्तर में भी हवाओं में नमी है इसलिए फिलहाल ठंड कम है। वहीं आने वाले दिनों में उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!