Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में PM श्री योजना की शुरुआत आज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आएंगे रायपुर

PM Shri Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया PM श्री योजना का शुभारंभ आज (19 फरवरी) होने जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में PM श्री योजना का शुभारंभ आज शाम 5.30 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को PM श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन पहले चरण में किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Kisan Andolan: मंत्रियों के साथ बैठक में बन गई बात! किसानों ने रोका ‘दिल्ली चलो’ मार्च

इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा और स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग और साक्षरता विभाग भारत सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्यालय संगठन समेत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू और महापौर रायपुर  एजाज ढेबर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। (PM Shri Yojana Chhattisgarh)

PM मोदी करेंगे कवर्धा केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (20 फरवरी)  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के महराजपुर स्थित नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय विद्यालय भवन और कर्मचारी आवासीय भवन समेत अन्य निर्माण कार्याे की लागत 20.56 करोड़ रूपए बताई गई है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने केंद्रीय विद्यालय भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर  महोबे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने नवीन केन्द्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया। (PM Shri Yojana Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!