Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मंत्री लखमा से की मुलाकात, भूपेश बघेल भी मिले

Deputy CM Meet Lakhma: डिप्टी CM विजय शर्मा ने कल शाम को रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर डिप्टी CM विजय शर्मा उनसे मिलने तत्काल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से विधायक कवासी लखमा के इलाज की जानकारी ली। डिप्टी CM शर्मा ने लखमा को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें:- छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर करना चाहिए शोध: राज्यपाल हरिचंदन 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राजधानी रायपुर के MMI अस्पताल पहुंचकर कवासी लखमा के स्वास्थ्य का हाल जाना। साथ ही चिकित्सकों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। CM विष्णुदेव साय ने भी उनकी स्वास्थ की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हृदयाघात की दुखद सूचना मिली है। मैं प्रभु श्रीराम से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। (Deputy CM Meet Lakhma)

Back to top button
error: Content is protected !!