Google Analytics —— Meta Pixel

आज कोंडागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे CM साय, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai Janjgir Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (22 फरवरी) कोंडागांव और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर जाएंगे, जो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री साय रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर एक बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और वहां ऑडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कोंडागांव से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर 3.25 बजे जांजगीर पहुंचेंगे और वहां हाई स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री रात 7.30 बजे होटल सायाजी में एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित नवा छत्तीसगढ़-विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जांजगीर से करेंगे चुनावी शंखनाद

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (22 फरवरी) छत्तीसगढ़ आएंगे, जो जांजगीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री शाह कोंडागांव में लोकसभा और क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि शाह का फोकस बस्तर, कांकेर और महासमुंद जैसी लोकसभा सीटों पर रहेगा। शाह का बिलासपुर दौरा रद्द हो गया है, जहां वे प्रभारियों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक करने वाले थे। (CM Sai Janjgir Tour)

कोंडागांव में बैठक करेंगे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलीकॉप्टर से दोपहर में कोंडागांव पहुंचेंगे, जहां संगठन के नेताओं की बैठक लेंगे और चुनावी तैयारियों और जीत की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर 12.5 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पार्टी के बड़े नेता उनकी अगुवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.10 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। कोंडागांव में दोपहर एक से दो बजे तक बस्तर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 2.50 बजे कोंडागांव से जांजगीर के लिए रवाना होंगे। (CM Sai Janjgir Tour)

जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर में रायपुर लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। शाम 6.50 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। वहीं शाह के बिलासपुर दौरा रद्द होने से कांग्रेस हमलावर है। शाह बिलासपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होने वाले थे। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शाह अगर सम्मेलन में जाते तो लोग उनसे 10 साल का हिसाब मांगते, इसलिए डरकर कार्यक्रम में जाना कैंसिल कर दिया। बैज ने कहा कि मोदी सरकार के दोनों कार्यकाल कोरी बयानबाजी और लक्षेदार भाषणों में निपट गया। अब भाजपा नेता मोदी के वादों पर बात करने से कतराते हैं। जनता इस चुनाव में मोदी और भाजपा के एक-एक वादों का हिसाब लेगी। (CM Sai Janjgir Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!