Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal Encounter : पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, जवानों ने 3 माओवादियों को मार गिराया

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त पर निकले सुरक्षकर्मियों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ के बाद हुई सर्चिंग के दौरान सुरक्षा जवानों को कई विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। फिलहाल सर्चिंग जारी है।

यह भी पढ़ें:- युवा ही हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि, यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा इलाके के एक जंगल में उस समय हुई जब जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल (Naxal Encounter) से अब तक तीन नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए हैं और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

यह भी पढ़े :- PM नरेंद्र मोदी आज रायपुर और कोरबा को देंगे सौगात, पढ़ें पूरी खबर

इससे पहले बीते दिन शनिवार को सुकमा में हुए सुरक्षाबल और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। गोलीबारी बंद होने के बाद जवानों ने जंगल की सर्चिंग की जिसमें एक नक्सली का शव और विस्फोटक समार्गी के साथ हथियार बरामद किया गया था। (Naxal Encounter)

Back to top button
error: Content is protected !!