Google Analytics —— Meta Pixel

युवा ही हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM on Gayatri Family: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित अश्वमेध यज्ञ में वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि  आज गायत्री परिवार का अश्वमेध यज्ञ सामाजिक संकल्प का एक महाअभियान बन चुका है। इस अभियान से लाखों युवा नशे और व्यसन से कैसे बचेंगे, उसकी एक असीम ऊर्जा राष्ट्र के निर्माण में काम आएगी। युवा ही हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं। गायत्री परिवार का कोई भी आयोजन इतनी पवित्रता से जुड़ा होता है कि उसमें शामिल होना अपने आप में सौभाग्य की बात होती है। मुझे खुशी है कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अश्वमेध यज्ञ का हिस्सा बन रहा हूं। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 34 ट्रेनें फिर रद्द, देखें पूरी लिस्ट

PM मोदी ने कहा कि नशा एक ऐसी लत होती है जिस पर काबू नहीं पाया गया तो वो उस व्यक्ति का पूरा जीवन तबाह कर देती है। इससे समाज का, देश का बहुत बड़ा नुकसान होता है। इसलिए ही हमारी सरकार ने 3-4 साल पहले एक राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की थी। हम अपने देश के युवा को जितना बड़े लक्ष्य से जोड़ेंगे, उतना ही वो छोटी-छोटी गलतियों से बचेंगे। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहा है। आज देश आत्मनिर्भर होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। (PM on Gayatri Family)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति का पूरा लाभ उठाने के लिए सरकार ने भी मेरा युवा भारत नाम से बहुत बड़ा संगठन बनाया है। सिर्फ तीन महीने में ही इस संगठन से करीब-करीब डेढ़ करोड़ युवा जुड़ चुके हैं। इससे विकसित भारत का सपना साकार करने में सही उपयोग हो सकेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय मैंने कहा था कि अब भारत की एक हजार सालों की नई भारत की यात्रा शुरू हो रही है। आज आजादी के अमृतकाल में हम उस नए युग की आहट देख रहे हैं। हम व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में जरूर सफल होंगे। (PM on Gayatri Family)

Back to top button
error: Content is protected !!