हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल हुई तेज, अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

Rajya Sabha Elections : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीतने के एक दिन बाद बुधवार को जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। यह बैठक भाजपा द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बीच हो रही है।
यह भी पढ़ें:- CM विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री के घर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर जताई शोक संवेदना
राज्य विधानसभा की 68 सीट में कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीट हैं। बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है। ठाकुर ने राज्यपाल से मिलने से पहले संवाददाताओं से कहा ‘‘हम राज्यपाल को स्थिति से अवगत कराने के लिए यहां आए हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा सदस्य अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अध्यक्ष के कक्ष की ओर जा रहे थे तो मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।
भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर राज्यसभा सीट जीत ली। कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को 34 मत मिले जिससे संकेत मिलते हैं कि कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मतदान किया। (Rajya Sabha Elections)
इसके बाद ‘ड्रॉ’ जरिए परिणाम घोषित किए गये। परिणाम के बाद विपक्षी दल से जुड़े सूत्रों ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल के सदस्य राज्यपाल से मिलेंगे और शक्ति परीक्षण की मांग करेंगे। उन्होंने दवा किया कि कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है। (Rajya Sabha Elections)



