Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

धान खरीदी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने 01 दिसंबर को धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था।

आज सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । अधिकारियों द्वारा किसानों से चर्चा कर उनसे फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर

इसे भी पढ़े:रायपुर : धान खरीदी केंद्र में कानून व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण किया आईजी और एसपी

आज प्रदेश के दूरस्थ और सीमावर्ती जिले बलरामपुर-रामानुजगंज के धान खरीदी केंद्रों में वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ ने खरीदी व्यवस्था का निरीक्षण किया। महासमुंद जिले में ग्रामोद्योग विभाग की प्रमुख सचिव मनिंदर कौर द्विवेदी ने, दुर्ग जिले में लोक निर्माण विभाग और मुख्यमंत्री के सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने, बेमेतरा और मुंगेली जिले में तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने, बिलासपुर जिले के कोटा में बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़े:रायपुर : विशेष लेख, नई सरकार नई पहल, छत्तीसगढ़ के 36 माह

रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विकासखंड मुख्यालय अभनपुर और ग्राम केन्द्री के उपार्जन केंद्र में धान खरीदी कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इस दौरान धान खरीदी के साथ-साथ उसके रख-रखाव व परिवहन संबंधी कार्यों को भी प्राथमिकता से करने कहा। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्था बनाने कहा। उन्होंने धान की गुणवत्ता, बारदाने की व्यवस्था, स्टेकिंग, रखरखाव, सुरक्षा, उठाव और गुणवत्ता आदि का भी विशेष ध्यान रखने को कहा।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : पत्रकार अधिमान्यता का नवीनीकरण 30 जनवरी तक

कोरिया जिले में कलेक्टर श्याम धावड़े और सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने बैकुंठपुर के जामपारा और सरभोका समिति के पदाधिकारियों से बारदाने, तौल, रोस्टर आदि की जानकारी ली। दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने धान की गुणवत्ता और उसमें नमी की जांच कर धान की तौलाई की।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर

सरगुजा के कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने लुंड्रा विकासखंड के चार धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान बलरामपुर जिले से लगे लुण्ड्रा विकासखंड के धौरपुर, डूमरडीह, सहनपुर तथा ससौली केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी केंद्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Back to top button
error: Content is protected !!