Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में GST चोरी को लेकर कार्रवाई लगातार जारी, एक हफ्ते में 8 करोड़ का टैक्स जमा

Action of State GST: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर टैक्स चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। GST विभाग के IT टूल्स द्वारा ई वे बिल जांच दल द्वारा लगातार इसकी ट्रैकिंग की जा रही है। स्टेट GST की टीम कर चोरी पर लगातार नजर रखे हुए हैं। साथ ही लगातार इसे लेकर कार्रवाई हो रही है। इसका अच्छा परिणाम सामने आ रहा है। सिर्फ एक हफ्ते के भीतर ही GST विभाग ने कार्रवाई कर 8 करोड़ रुपए टैक्स जमा कराए हैं।

यह भी पढ़ें:- परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ राज्य GST के ई वे बिल जांच दल ने 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी मे संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की। इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने GST जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को जला दिया। हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पहुंच ही गए। अवैध गुटका फैक्ट्री मे बड़ी मात्रा में प्रतिष्ठित ब्रांड गुटखा कंपनियों के रैपर और गुटखे का कच्चा माल, सुपारी तंबाखू बरामद गया है। फैक्ट्री में अवैध गुटका बनाने में इस्तेमाल की जा रही मिक्सर मशीन भी मिली है। यह फैक्ट्री कोमल फूड्स के नाम से संचालित थी। (Action of State GST)

स्टेट GST की टीम रख रही नजर

GST विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इसी व्यवसायी के राजनांदगांव स्थित फैक्ट्री को भी जांच के दायरे में लिया गया है। यहां भी गुटखा निर्माण करने के साक्ष्य मिले हैं। गौरतलब है कि वित्त और GST मंत्री ओपी चौधरी ने मोदी की गारंटी के अंतर्गत विकसित छत्तीसगढ़ बनाने और अगले पांच सालों में राज्य की जीडीपी को 10 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुटखा पान मसाला और तंबाखू उत्पादों पर GST का स्लैब सर्वाधिक है। टैक्स के अलावा इन पर सैस भी लगता है। इसलिए इनमें कर चोरी की आशंका भी ज्यादा रहती है। स्टेट GST की टीम लगातार इस तरह के मामलों पर नजर रख रही है। (Action of State GST)

एक हफ्ते में 8 करोड़ टैक्स जमा

GST विभाग द्वारा इसी सप्ताह तीन और व्यवसायियों की जांच कर लगभग 8 करोड़ रुपए टैक्स जमा करवाया गया है। इन फर्मों मे टैक्स की गड़बड़ी को आई टूल्स द्वारा फ्लेग किया गया था । इन सभी के द्वारा पिछले तीन सालों से आईटीसी क्लेम ज्यादा करते हुए टैक्स कम जमा किया जा रहा था। जांच के दौरान स्टॉक मे भी बड़ी मात्रा मे अंतर पाया गयाl बता दें कि छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनते ही छापेमारी लगातार जारी है, जिससे टैक्स जमा नहीं करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि टैक्स चोरी करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। (Action of State GST)

Back to top button
error: Content is protected !!