Breaking News : महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, LPG सिलेंडर 100 रुपये सस्ता

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार का चुनावी तोहफा, 2025 तक जारी रहेगी उज्ज्वला योजना की सब्सिडी, मिलेगी 300 रुपये की छूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.



