Google Analytics —— Meta Pixel

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ बहुत आगे जाएगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किसान महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को मैं अच्छी तरह जानता हूं। छत्तीसगढ़िया संस्कृति से मैं अच्छी तरह परिचित हूं। यह प्रदेश किसानों का गढ़ है। अगर प्रदेश का भाग्य बनाना है तो किसानों के भाग्य को बनाना होगा। छत्तीसगढ़ की जनता के सामर्थ्य पर हमें पूरा विश्वास है। कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद किया। राजनाथ ने कहा कि मैं भी गांव का रहने वाला हूं। किसान ही धरती से सोना पैदा कर सकता है। गांव, गरीब और किसान, झुग्गी-झोपड़ी का इंसान, माताओं-बहनों का सम्मान हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है। इनका उत्थान होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, पूर्व विधायक समेत 3 नेताओं ने थामा BJP का दामन

रक्षा मंत्री ने कहा कि लंबे वक्त बाद कोई आदिवासी और गरीब समाज का भाई मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुआ है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत आगे जाएगा। विष्णुदेव साय की सरकार ने 100 दिन के अंदर ही विकास को फिर से पटरी पर ला दिया। कांग्रेस की पिछली सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस के लोगों ने छत्तीसगढ़ को 5 सालों में बर्बाद कर दिया था, जिसे भाजपा ही संवारेगी। छत्तीसगढ़ का भाग्य बनाने के लिए किसानों का भाग्य बनाना जरूरी है। पैसा पसीने से ही प्राप्त होगा, भारत भी इसी पसीने से धनवान होगा। किसानों के अंदर वो सामर्थ है, जिससे वो मिट्टी से सोना निकाल सकते हैं। गांव, गरीब का उत्थान और महिलाओं का सम्मान भाजपा के लिए सबसे ऊपर है। (Rajnath Singh in Raipur)

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से बाहर हो चुकी है। इस बार फिर PM मोदी की सरकार बनाइए। एक भी गरीब नहीं रहेगा। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के आंखों में धूल झोंकने का काम किया, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि अमेरिका में एक बोरी यूरिया खाद की कीमत 3 हजार रुपए है, लेकिन भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जो 300 रुपए में यूरिया का खाद दे रही है। यूक्रेन-रूस का युद्ध चल रहा है। विश्वभर में महंगाई बढ़ी है, लेकिन भारत में महंगाई नहीं बढ़ने दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैं खुद भी मोटा अनाज खाता हूं। मैंने CM विष्णुदेव साय को भी कहा है कि आप भी मोटा अनाज खाइए, देखिए बुलंदी आ जाएगा। (Rajnath Singh in Raipur)

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले 25 हजार करोड़ कृषि का बजट रखती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ कर चुके हैं। धान पर अंतर की राशि अभी 12 मार्च को छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेगी। कांग्रेस गेंहू का समर्थन मूल्य 1 हजार 40 रुपए देती थी। हम 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा दे रहे हैं, जहां सारी उम्मीदें खत्म हो जाती है। वहीं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का सिलसिला शुरू हो जाता है। सौर ऊर्जा से बिजली की व्यवस्था हम जल्द ही शुरू करने वाले हैं। 300 यूनिट बिजली किसान भाइयों को मुफ्त मिलेगी। हर महीने महिलाओं को एक हजार रुपए देना बड़ा काम है। भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करती है, लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। (Rajnath Singh in Raipur)

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने कहा था कि हमें बहुमत मिलेगा तो अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे। हमने तारीख भी बताया और मंदिर बनकर प्राण-प्रतिष्ठा भी हो गया। हिंदुस्तान में अब रामराज्य शुरू हो जाएगा। दुनिया का कोई प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष ऐसा नहीं कर पाया, जो हमारे देश के प्रधानमंत्री ने किया। यूक्रेन से 26 हजार बच्चों को भारत लाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक फोन से 4 घंटे के लिए युद्ध रोक दिया गया था। 10 साल से केंद्र में हमारी सरकार है। कोई माई का लाल चाहे कांग्रेस का हो या दूसरी पार्टी का, ये नहीं कह सकता कि हमारे प्रधानमंत्री या मंत्री पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा हो। संभवतः अगली बार के चुनाव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे और मंत्री जेल की हवा खाते थे। हमारी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो जेल जाना तय है। (Rajnath Singh in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!