Google Analytics —— Meta Pixel

बच्चों और युवाओं को मिलेगा कला की 12 विधाओं का प्रशिक्षण, CM साय ने कला केंद्र का किया लोकार्पण

Raipur Art Center: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में कला केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केंद्र में बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवन को एक सुन्दर कला केंद्र भवन के रूप में विकसित किया गया है। इसके लिए उन्होंने रायपुर जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें:- युवाओं का भविष्य संवारना सरकार की जिम्मेदारी: CM विष्णुदेव साय

कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी CM अरुण साव ने की। वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में मौजूद विधायक अनुज शर्मा ने इस मौके पर गीत कुछ की लाइनें भी गाकर रिकॉर्ड कराईं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कला की विभिन्न विधाओं के लिए निर्मित कक्ष का अवलोकन किया और कलाकारों-प्रशिक्षकों से मुलाकात कर उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिचाया। क्ले-आर्ट के बाल कलाकार मास्टर आदित्य वर्मा से भी मुलाकात की। आदित्य के द्वारा क्ले से तैयार की गई बैगन की कलाकृति की सराहना की और इस आर्ट के बारे में जानकारी ली। (Raipur Art Center)

 

राजधानी रायपुर के इंटरनेशनल लाइब्रेरी के पीछे बनाए गए इस कला केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिसर में अलग-अलग प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए है, जहां ड्राइंग, मूर्तिकला, गायन, शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, तबला, हारमोनियम, ड्रम, की-बोर्ड इत्यादि वाद्य यंत्र और अन्य कलाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। बता दें कि कला केंद्र में परिसर में खुला मंच भी तैयार किया गया है, जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय-समय पर प्रस्तुति की सुविधा भी रहेगी। लोकार्पण अवसर पर खुले मंच से विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। (Raipur Art Center)

Back to top button
error: Content is protected !!