Google Analytics —— Meta Pixel

CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री साय ने खेली होली , प्रदेशवासियों को होली की बधाई

CM Vishnu Deo Sai : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री साय ने कहा, होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। होली का पर्व अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnu Deo Sai) ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जीवन की आखिरी सांस कौन सी हो ये पता नही होता इसीलिए द्वेष, वैमनस्य का जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए , होली में तो कहा ही जाता है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिलते है। अपने शुभकामना संदेश में साय ने कामना की कि होलिका दहन के साथ ही प्रदेश की सारी समस्याएँ भस्म हों और छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो।

यह भी पढ़े :- Mobile Blast : चार्ज में लगे मोबाइल में हुआ धमाका, 4 बच्चों की मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने अपने सुरक्षाकर्मी और स्टाफ के साथ होली खेली। जशपुर रवाना होने से पहले होली खेलकर उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि, आप सभी मेरा परिवार हैं। आप सभी का सहयोग मुझे सदैव मिलता रहता है। आप सभी हर्षोल्लास के साथ अपने परिवारजनों और मित्रों संग होली का यह पर्व मनाये। होली का यह पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो।

Back to top button
error: Content is protected !!