Google Analytics —— Meta Pixel

उपमुख्यमंत्री साव और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई

Holi 2024: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने होली पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की है। साव ने कहा कि होली का पावन पर्व हम सभी को भेदभाव भुलाकर आपसी सौहार्द्र एवं सद्भाव के वातावरण को बनाए रखने का संदेश देता है। उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

यह भी पढ़ें:- Dhar Bhojshala ASI Survey : भोजशाला में सर्वे के लिए आधुनिक मशीन के साथ पहुंचा दल, मुस्लिम पक्षकार ने किया ऑब्जेक्शन

उन्होंने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक यह पर्व पूरे समाज व प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। सनातन परंपरा में पर्व व त्योहार हर्षोल्लास और राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है। साव ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य व अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के लिए खुशियों के नए द्वार खुलें। ( Holi 2024 )

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन और होली पर्व की बधाई दी है। डिप्टी सीएम शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नकारात्मकता होलिका की अग्नि में समाहित हो और प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रकाश से आलोकित हो। असत्य व अधर्म पर सत्य और भक्ति की विजय के प्रतीक पर्व पर दु:ख, घृणा, घमंड की होली जले और छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता आए। इस पर्व का सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। होली के रंग हमारी बहुविध-सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह त्यौहार प्रदेश और यहां के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां लेकर आएगा। यह पर्व हमें एक-दूसरे के साथ अपनी खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है। (Holi 2024:)

Back to top button
error: Content is protected !!