Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर के बिजली दफ्तर में लगी भीषण आग, काले धुंए की गिरफ्त में शहर, देखें VIDEO…

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है. इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. आसपास के भवन, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करा दिया गया है. वहीं लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को खाली कराने की अपील की जा रही. 

यह भी पढ़े :- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, नाम रखा “न्यायपत्र”, ‘पांच न्याय’ समेत कई वादे किये

बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है. इस भीषण आग में ब्लास्ट भी हो रहे हैं.

इधर, भीषण आग से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। बिजली विभाग के कार्यालय में आग लगने की खबर मिलते ही सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट की वजह आग लगी है। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

देखें वीडियो 

 

Back to top button
error: Content is protected !!