Google Analytics —— Meta Pixel

SP संतोष सिंह का कबाड़ियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 25 टन से ज्यादा अवैध कबाड़ किया जब्त

17 नग चारपहिया वाहन भी किया गया है जप्त

RAIPUR NEWS : SP संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कबाड़ का अवैध काम करने वाले कबाड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। चोरी का सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ जब्त किया गया है। इसके अलावा 17 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। जब्त सामान के कीमत लगभग 97,00,000 रुपए है।

यह भी पढ़ें:- ‘लाल आतंक’ पर प्रहार जारी, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर

आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्रवाई करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। (RAIPUR NEWS)

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 97,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल। (RAIPUR NEWS)

Back to top button
error: Content is protected !!