Google Analytics —— Meta Pixel

खरोरा में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान

सूरज सोनी खरोरा: भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) के अवसर पर खरोरा मंडल के वार्ड क्रमांक 14 में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के वार्ड मे भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया। साथ ही माताओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर गुलाब सिंह टिकरिहा और नवीन अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:- SP संतोष सिंह का कबाड़ियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही, 25 टन से ज्यादा अवैध कबाड़ किया जब्त

इस दौरान महामंत्री भाजपा के घनश्याम चंद्राकर भी उपस्थित रहे। अभी कुछ दिन पूर्व भाजपा में प्रवेश लिए डॉक्टर अमीन खान का स्वागत करते हुए सभी लोग नारे से भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद कहते हुए हर्ष पूर्वक स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाए, जिसमें प्रमुख रूप से छगन यादव मंडल उपाध्यक्ष, रश्मि वर्मा पार्षद, सीताराम यादव सीटू भाटिया रमेश शर्मा मुरली धर पंसारी , सन्नी पमवानी , पूर्णेंद्र पाध्याय, पूर्णिमा धनकर , मुकेश साहू , प्रकाश राठौर , अशोक वर्मा , राजेश वर्मा , अंबिका बंछोर, सीमा वर्मा, कुसुम शर्मा, टिकेश्वरी वर्मा, सरिता दुबे, सुनीता धुरंधर, तीज बाई साहू, लीलावती वर्मा, नेतराम धीवर, सुरेश साहू, आनंद देवांगन, संजय भट्ट, धन्नू निर्मलकर, रामेशर ध्रुव, बाबा रामदेव, बालाराम विश्वकर्मा, फेरू राम वर्मा, आशीष मसीह,आशुतोष वर्मा, बिट्टू धीवर और वार्डवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। (BJP Foundation Day)

Back to top button
error: Content is protected !!