Google Analytics —— Meta Pixel

पति ने पत्नी के साथ की हैवानियत, हत्या के बाद किए 224 टुकड़े, पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भूना

UK Holly Bramley Murder: ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की है। दरअसल, 28 साल के निकोलस मेटसन ने अपनी पत्नी हॉली ब्रेमली (26) की हत्या के बाद उसके 224 टुकड़े कर दिए, जिसके बॉडी पार्ट्स कुछ दिन घर पर रखे। बाद में उन्हें फेंकने के लिए दोस्त को 5 हजार रुपए दिए थे। मामला मार्च 2023 का है। हत्या के एक साल बाद 5 अप्रैल 2024 को मेटसन ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया। जानकारी के मुताबिक हॉली के कत्ल से पहले मेटसन ने उसके पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भून दिया था। उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि अगर पत्नी मर जाए तो क्या फायदे मिलेंगे। क्या मरने के बाद वो मुझे डराएगी।

यह भी पढ़ें:- ‘बीफ खाती है कंगना’ कांग्रेस के बयान पर भड़के बीजेपी , लगाया गंदी राजनीति करने का आरोप

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं है, लेकिन मेट और हॉली का तलाक होने वाला था। पुलिस को हॉली के गायब होने की खबर मिली थी। उसे आखिरी बार 17 मार्च 2023 को घर में घुसते हुए देखा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर मेटसन के घर पहुंचे थे। उन्होंने हॉली के बारे में पूछा था। तब मेटसन ने कहा था कि शायद वो बिस्तर के नीचे छुपी है। पुलिस को घर से खून की बदबू आई थी। इसके बाद मेटसन को गिरफ्तार किया गया था। घटना के 8 दिन बाद 25 मार्च 2023 को हॉली के शव के 224 टुकड़े एक नदी में मिले थे। एक पॉलीथिन बैग में हॉली का हाथ मिला था। दूसरे बैग में उसका सिर था। सिर पर बाल नहीं थे। पुलिस के मुताबिक कई बॉडी पार्ट्स अब भी नहीं मिले हैं। (UK Holly Bramley Murder)

पालतू जानवरों को मारता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि मेटसन की गिरफ्तारी के दौरान उसके घर की तलाशी ली गई थी। ऐसा लग रहा था कि हम किसी क्राइम सीन पर हैं। उस वक्त बेडरूम में जमीन और बेडशीट पर खून के निशान मिले थे। बाथरूम में भी खून, अमोनिया और ब्लीच मिला था। इसका इस्तेमाल खून साफ करने के लिए किया जाता है। पुलिस के मुताबिक किचन के पास स्टोर रूम में एक बड़े से फ्रीजर में पॉलीथिन बैग भी मिले थे। इन पर खून था। हालांकि यहां शव के टुकड़े नहीं मिले थे। हॉली की मां ने कोर्ट को बताया था कि निकोलस मेटसन और हॉली की शादी को डेढ़ साल ही हुआ था। दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा होता था। उसने हॉली के कई पेट्स यानी पालतू जानवरों को भी मार दिया था। मां ने बताया कि मेटसन ने हॉली के पेट हैमस्टर को फूड ब्लेंडर और माइक्रोवेव में डालकर मार दिया था। एक पिल्ले को वॉशिंग मशीन में डालकर मशीन शुरू कर दी थी। (UK Holly Bramley Murder)

दिल्ली में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

हॉली की मां ने बताया कि पेट्स के मर जाने के बाद हॉली ने पुलिस से मेटसन की शिकायत की थी। पुलिस जब एक्शन लेने उनके घर पहुंची थी तो मेटसन ने कहा था कि मैं घरेलू हिंसा का शिकार हूं। मेरी पत्नी मुझे मारती है। मेटसन ने पुलिस को हाथ पर लगा एक घाव भी दिखाया था। पुलिस के मुताबिक मेटसन को ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर है। यह मानसिक बीमारी होती है। इसमें कम्युनिकेशन न होने पर लोग खुद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह मस्तिष्क से जुड़ी कई कमियों का एक समूह है, जिसमें मरीज को बोलचाल से लेकर सामाजिक व्यवहार तक में दिक्कत होती है। दिल्ली में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, 18 मई 2022 को दिल्ली में आफताब नाम के आरोपी ने श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी। साथ ही उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे थे। (UK Holly Bramley Murder)

Back to top button
error: Content is protected !!