Google Analytics —— Meta Pixel

PM मोदी ने दुष्कर्मी प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा: प्रियंका गांधी

Congress on Prajwal Revanna: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल को लेकर कांग्रेस BJP को घेरने की कोशिश कर रही है। दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से सांसद और JDS प्रत्याशी है, जिसे लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में PM मोदी ने प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा, जिसने हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या कहना चाहते हैं? विपक्ष कहां जा रहा, क्या कर रहा है… यह सब मोदी जी को पता रहता है, लेकिन इतना बड़ा अपराधी देश छोड़कर भाग गया, मोदी जी को पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा- 50% से ज्यादा का देंगे आरक्षण

वहीं इस मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। साथ ही कहा कि कर्नाटक से BJP के संयुक्त उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने महिला अपराध के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रज्वल रेवन्ना ने हजारों महिलाओं का यौन शोषण किया है। नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में नारा देते हैं- बेटी बचाओ, लेकिन आज एक बार फिर नरेंद्र मोदी के खोखले दावों की पोल खुल गई है। देशभर में प्रज्वल रेवन्ना के कांड की चर्चा हो रही है। पूरा देश शर्मसार है। मैं राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं, आप सभी ने इस मामले को उठाया और SIT का गठन किया। (Congress on Prajwal Revanna)

अलका लांबा ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना अब देश छोड़कर भाग चुका है। अपराधियों के देश छोड़कर भगाने में हमेशा ही केंद्र की BJP सरकार का हाथ रहा है। प्रज्वल रेवन्ना के मामले में हजारों वीडियो सामने आए हैं, जिनकी जांच SIT करेगी। हम पीड़िताओं से अपील करते हैं कि आप सभी सामने आइए, हम आपकी मदद करेंगे और आपको न्याय दिलाएंगे। अपराधी दुनिया के किसी भी कोने में हो, कहीं भी छिपा हो, उसे सख्त से सख्त सजा मिलेगी। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इसी मुद्दे को लेकर दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। (Congress on Prajwal Revanna)

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से सांसद है, पूर्व प्रधानमंत्री HD देवगौड़ा का पोता है और ‘मोदी परिवार’ का हिस्सा है। प्रज्वल रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का जीवन तबाह किया और देश छोड़कर भाग गया। इसके हजारों पॉर्न वीडियो वायरल हैं, जिनमें ये हर उम्र की महिला के साथ यौन शोषण कर रहा है। इन महिलाओं में पार्टी की कार्यकर्ता, घर के अंदर काम करने वाली महिलाएं, सांसद, जिला पंचायत की महिलाएं शामिल हैं। नरेंद्र मोदी इसकी दरिंदगी के बारे में जानते थे, फिर भी उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना को अपना साझा उम्मीदवार बनाया। (Congress on Prajwal Revanna)

उन्होंने कहा कि उसके साथ मंच साझा किया, उसकी तारीफ की, पीठ थपथपाई और उसके लिए वोट मांगा। नरेंद्र मोदी प्रज्वल रेवन्ना द्वारा किए गए यौन शोषण के बारे में सबकुछ जानते थे। – दिसंबर 2023 में BJP के नेता देवराज गौड़ा ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पेनड्राइव और प्रज्वल रेवन्ना के यौन शोषण के बारे में जानकारी दी और उसे उम्मीदवार बनाने से मना किया। जब गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक दौरे पर गए, तब भी पूर्व BJP विधायक प्रीतम गौड़ा समेत कार्यकर्ताओं ने उनसे प्रज्वल रेवन्ना को टिकट देने से मना किया, लेकिन सब जानते हुए भी नरेंद्र मोदी ने हासन सीट से उसे अपना उम्मीदवार बनाया। (Congress on Prajwal Revanna)

श्रीनेत ने कहा कि कर्नाटक महिला आयोग ने जब इस मामले का संज्ञान लिया और SIT गठित हुई, प्रज्वल रेवन्ना यह देश छोड़कर भाग गया। आज PM मोदी को जवाब देना होगा कि उन्होंने इस दरिन्दे को अपना साझा उम्मीदवार क्यों बनाया? आप हर बार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के साथ क्यों खड़े रहते हैं? महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मौन क्यों हैं? महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा चुप क्यों हैं? मीडिया में इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हो रही, हर जगह सिर्फ सन्नाटा है। (Congress on Prajwal Revanna)

Back to top button
error: Content is protected !!