Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड के 9 जगहों पर ED ने मारा छापा, मंत्री के निजी सचिव के नौकर के घर से 20 करोड़ कैश

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED झारखंड के रांची समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। इस बीच वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। ED ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था। ED ने रांची में 9 ठिकानों पर रेड की है। इसमें इंजीनियर और नेताओं के घर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Third Phase Poll : तीसरे फेज में 94 सीट पर थमा चुनाव प्रचार, 7 को वोटिंग, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

बता दें कि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल नौकर के घर से 20 करोड़ कैश मिला है। नोटों की गिनती जारी है। ये कैश बड़े-बड़े बैग में रखे हुए थे। जहांगीर पीए संजीव लाल का नौकर है, जिसके घर से कैश मिला है, जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है उनमें से दो इलाकों के नाम सामने आए हैं। ये धुर्वा का सेल सिटी इलाका और बोड़ेया मोरहाबादी रोड हैं। जानकारी के मुताबिक ED जिनके यहां छापेमारी कर रही है उन सबके तार चीफ इंजीनियर रह चुके वीरेंद्र राम से जुड़े हैं। वीरेंद्र राम मामले को लेकर ही ED ने कार्रवाई की है। (ED Raid in Jharkhand) 

रांची के सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के घर पर छापेमारी चल रही है। 22 फरवरी 2022 को ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कुल 24 ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। इस दौरान वीरेंद्र राम की कंपनियों के अलावा 100 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला था। छापेमारी के दौरान 1.50 करोड़ रुपए के जेवरात और करीब 30 लाख रुपए नकद भी मिले थे। ED ने जमशेदपुर निगरानी थाने में ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के खिलाफ दर्ज घूसखोरी के एक मामले को जांच के लिए ECIR के रूप में दर्ज किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की, जो लगातार जारी है। (ED Raid in Jharkhand)

Back to top button
error: Content is protected !!