Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM ने कांग्रेस पार्षद को सरेआम जड़ दिया थप्पड़, Viral हुआ वीडियो, पढ़े पूरी खबर

Deputy CM DK Shivakumar : कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार विवाद में फंस गए हैं। दरअसल उन्होंने सरेआम एक कांग्रेस पार्षद को तमाचा मार दिया, जिसका वीडियो बीजेपी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब सियासी गलियारों में शिवकुमार से जुड़े इस मामले की आलोचना हो रही है।

यह भी पढ़े :- Radhika Khera Controversy : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोईं राधिका खेड़ा, कहा – मुझे कमरे में बंद करके गंदी-गंदी गालियां दी गईं, सारे नेता चुप रहे

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar) का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो कांग्रेस पार्षद को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बीजेपी ने ये वीडियो से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि डीके शिवकुमार उनके बगल में नारे लगा रहे एक शख्स को थप्पड़ मारते हैं, जिसके बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस उस शख्स को पीछे धकेल देती है।

बीजेपी की पोस्ट में लिखा गया है कि ये मामला कर्नाटक के हावेरी में धारवाड़ के सावानूर कस्बे का है। यहां डीके शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar) कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान लोग डीके के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। 

शिवकुमार जैसे ही कार से उतरे, तभी वहां के लोकल पार्षद अलाउद्दीन मनियार ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। डिप्टी सीएम इस बात से इतने खफा हुए कि उन्होंने उसे ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!