चेहरे पर लेकर मुस्कान, महिलाएं चली कराने मतदान, पहली बार पूरे एक विधानसभा में महिलाओं की ड्यूटी

Korba Lok Sabha: कोरबा लोकसभा सीट पर कल (7 मई) तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इस बीच जिले के इतिहास में पहली बार पूरे एक विधानसभा में निर्वाचन पूर्ण कराने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। कोरबा विधानसभा सीट में 249 मतदान केंद्र हैं और सभी संगवारी बूथ है। यहां पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 और माइक्रो ऑब्जर्वर सभी महिलाएं ही हैं। इसके लिए 1150 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत सामग्री वितरण के दौरान महिला मतदान अधिकारियों में गजब का उत्साह रहा। सभी पूरे उत्साह से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन के लिए रवाना हुए।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर पूछा सवाल- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?
उन्होंने यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी काम करने के लिए पीछे नहीं हैं उनका उत्साह देखकर सभी का मन प्रफुल्लित हुआ। महिलाओं का इस प्रकार का उत्साह समाज के लिए प्रेरणास्पद है। उनकी सक्रिय भागीदारी समाज में समानता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण होती है। ऐसी गतिविधियों से महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्तिकरण में मदद मिलती है। युवा पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने जा रही शालिनी देवांगन ने बताया की वह जल संसाधन विभाग में उपअभियंता के पद पर कार्यरत है। लोकसभा निर्वाचन में उन्हें पीठासीन अधिकारी के रूप में जेलगांव के युवा मतदान केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में चुनाव पूर्ण कराने की जिम्मेदारी मिली है। (Korba Lok Sabha)
लोकतंत्र के महापर्व में महिलाएं बनेंगी सहभागी…निर्वाचन कार्य का दायित्व मिलने से उत्साहित महिलाओं ने जताई खुशी।#chunavkaparv #deshkagarv #loksabha2024_cg #loksbhaelection2024 #korba pic.twitter.com/4yN8syMczN
— Korba (@KorbaDist) May 6, 2024
शालिनी ने कहा कि यह महिलाओं का दौर है। महिलाएं किसी से कम नही है, महिलाएं किसी भी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में पूरी तरह सक्षम है और आगे भी बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन महिलाएं करेंगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कराने जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वह काफी उत्साहित है। उन्हें बहुत खुशी है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाने का अवसर मिला है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने उन पर भरोसा दिखाते हुए चुनाव की जिम्मेदारी दी है। जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी। उनके साथ युवा मतदान टीम है। जिनके सहयोग से वह ज्यादा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर अपने पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत मतदान पूर्ण कराएंगी। शालिनी का उत्साह और आत्मविश्वास सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। (Korba Lok Sabha)
महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
युवा मतदान केंद्र में मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में नियुक्त प्रभावती पटेल ने बताया कि वह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा में पदस्थ है। लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी ड्यूटी जेलगांव क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बूथ क्रमांक 21 में लगी है। उन्होंने बताया कि आयोग का यह दृष्टिकोण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उनकी पूरी टीम में उमंग व्याप्त है। जिनके उत्साह और सामर्थ्य से निर्वाचन प्रक्रिया सुगमता से और सरलता पूर्वक संपादित होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए बड़े गर्व की बात है। जिसका निर्वहन में हम अपनी शत प्रतिशत भूमिका निभाएंगे और पूरी गम्भीरता से कर्तव्यों का पालन करेंगे। (Korba Lok Sabha)
लोकसभा चुनाव: कोरबा विधानसभा के पूरे 249 मतदान केंद्रों में इस बार महिला मतदानकर्मी चुनाव कराएंगी। लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाएं मतदान कराने में सहभागी बनेंगी। मतदान सामग्री प्राप्ति के पश्चात वे उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुईं।#chunavkaparv #deshkagarv pic.twitter.com/WJ8XsIl2iC
— Korba (@KorbaDist) May 6, 2024
जमनीपाली के आत्मानंद विद्यालय में माइक्रो ऑब्जर्वर के दायित्व का निर्वहन कर रही केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 02 की पीजीटी टीचर दीक्षा गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन कार्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है। महिलाओं की सशक्तीकरण में यह बहुत अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा उत्साहित है। निर्वाचन में कार्य करने का यह उनका पहला अनुभव है। जिससे उन्हें बहुत कुछ नया सीखने को मिला है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में माइक्रो ऑब्जर्वर के कार्याें को गहनता से समझा है और पूरे आत्मविश्वास से उस दायित्व को निभाने को तत्तपर है। (Korba Lok Sabha)
लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत कोरबा व रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को आईटी कॉलेज से सामग्री का वितरण किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत व एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान दलों के वाहन को रवाना किया। #chunavkaparv #deshkagarv pic.twitter.com/CJA8YdUPBE
— Korba (@KorbaDist) May 6, 2024
दीक्षा ने मतदान की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि आपका वोट बहुमूल्य है। लोकतंत्र की मजबूती में सभी की सहभागिता आवश्यक है। आप सभी वोट कर अपने लिए योग्य उम्मीदवार का चयन कर सकते है। उन्होंने आमजनों से मतदान अपील करते हुए कहा की इस हेतु अपने घरों से निकलकर अनिवार्य रूप से मतदान करें। इसी प्रकार अन्य महिला मतदान कर्मियों में भी भारी उत्साह एवं जोश नजर आया, सभी उत्साह पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन के लिए खुशी खुशी रवाना हुए। (Korba Lok Sabha)



