Lok Sabha Elections : मायावती ने भतीजे आकाश आनंद से छीना पार्टी का पद, कहा- मेरा उत्तराधिकारी नहीं

Lok Sabha Elections 2024 : उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मायावती ने आकाश आनन्द को बसपा के नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटा दिया है। साथ ही कहा कि अब आकाश आनन्द मेरे (मायावती) के उत्तराधिकारी भी नहीं है। मायावती ने कहा कि आकाश आनन्द में परिपक्वता की कमी है। मायावती ने इसकी घोषणा एक्स पर की है।
मायावती ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। मायावती ने पोस्ट में कहा कि विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान और सामाजिक परिवर्तन का भी अभियान है जिसके लिए कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है। (Lok Sabha Elections)
यह भी पढ़े :- Sam Pitroda Resigns: नस्लीय टिप्पणी को लेकर सैम पर गिरी गाज, ओवरसीज कांग्रेस चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा
पोस्ट में BSP चीफ ने कहा आकाश के पिता आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे। अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है। (Lok Sabha Elections)



