Google Analytics —— Meta Pixel

CG BOARD RESULT : 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी, स्टूडेंट्स ऐसे करें चेक

CG BOARD RESULT 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं के करीब साढ़े छह लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट का इंतज़ार आज ख़त्म हो गया। दरअसल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा परिणाम आज गुरुवार 9 मई को दोपहर 12.30 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- धमतरी में 15 दिनों के अंदर 5 लोगों की हत्या से हड़कंप, मामूली विवाद के बाद मर्डर

इस बार दोनों कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा में 6 लाख 6 हजार 578 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें 12वीं के 2.61 लाख और 10वीं के 3 लाख 45 हजार 543 स्टूडेंट्स परीक्षाओं में शामिल हुए थे। (CG BOARD RESULT )

इस तरह रिजल्ट (CG BOARD RESULT) कर सकेंगे चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना है।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
अब आपको रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है।
अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा जहां से आप इसकी जांच कर सकते हैं और मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!