बच्चे का मुंडन करवाकर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, दादा-दादी समेत 6 की मौत
Accident in Narmadapuram: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में बड़ा हादसा हुआ है, जहां सलकनपुर से 6 महीने के बच्चे का मुंडन और तुलादान कराकर लौट रहे भोपाल के परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। भैरव घाटी पर हुए हादसे में दादा-दादी समेत परिवार के 5 लोगों और ड्राइवर की मौत हो गई। पोते समेत 6 लोग घायल हैं। बच्चा वेंटिलेटर पर है। उसे भोपाल के रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।भोपाल में DIG बंगला इलाके के चौकसे नगर के रहने वाले राजेंद्र पांडेय ( उम्र 75) का परिवार आइसक्रीम कारोबार से जुड़े हुए हैं। 10 मई को उनके 6 महीने के पोते व्योम का मुंडन कराने के लिए परिवार के 10 लोग कार से सलकनपुर गए थे।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर स्टूडेंट ने पूछा सवाल, पुनर्मूल्यांकन करवाने से नंबर कम तो नहीं हो जाएंगे ?
जानकारी के मुताबिक भैरव घाटी पर कार रेलिंग की दीवार से टकराकर पलट गई। कार में पीछे बैठे बच्चे के पिता मोहित पांडेय ने बताया कि ड्राइवर घाटी के मोड़ पर गाड़ी को मोड़ नहीं पाया, जिससे गाड़ी सीधे रेलिंग की दीवार से टकरा गई। मृतकों में शारदा प्रसाद पांडेय (उम्र 72) उनकी पत्नी अपर्णा पांडेय (उम्र 60), राजेंद्र पांडेय (उम्र 70) उनकी पत्नी उषा पांडेय, रिश्तेदार पुष्पलता अवस्थी (उम्र 85) और ड्राइवर लक्ष्मी नारायण चौकसे शामिल है। शारदा और राजेंद्र दोनों भाई थे, जिनकी बहन का कहना है कि दोनों भाई राम-लक्ष्मण की तरह थे। परिवार में सबसे बड़े शारदा पांडेय जैसा कहते थे, वैसा होता था। 22 लोगों की फैमिली एक साथ रहती थी। (Accident in Narmadapuram)

इधर, उत्तरप्रदेश के झांसी में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक और कार में आग लग गई। इससे कार में बैठे दूल्हा समेत 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कार सवार दो लोगों को बचा लिया गया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे में दूल्हे के अलावा उसके भाई, भतीजे और कार ड्राइवर की मौत हुई है। हादसा झांसी-कानुपर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा ओवरब्रिज पर हुआ। महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भोर घाट के पास हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल है। इसी तरह बिहार के भागलपुर के नवगछिया में भी 3 लोगों की मौत हो गई। (Accident in Narmadapuram)



