Google Analytics —— Meta Pixel

पुलवामा हमले पर तेलंगाना CM रेड्डी ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP

Question on Pulwama Attack: लोकसभा चुनाव के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तान में घुसकर हुई बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को इंटेलिजेंस फेलियर करार दिया है। साथ ही कहा कि बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाया था। तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि पुलवामा हमला IB और इंटेलिजेंस का फेलियर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पर कुछ नहीं किया है। उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई। सर्जिकल स्ट्राइक का बीजेपी ने फायदा उठाया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh Politics : विजय बघेल ने भूपेश बघेल को बताया फर्जी, कहा- स्कूलों से नहीं हटाया जा रहा स्वामी आत्मानंद का नाम

CM रेड्डी ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं हुआ। हमें नहीं पता है। किसी को इस बारे में नहीं पता है। हर चीज के लिए उनका एक ही जवाब है जय श्री राम। पुलवामा हमले के बाद BJP ने सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा लिया। मेरा सवाल है कि पुलवामा हमला आखिर क्यों हुआ। वहीं तेलंगाना CM के बयान को लेकर BJP हमलावर हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं,लेकिन आज PoK में भारत के झंडे लहर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना छोड़ दें, थोड़े ही साल में PoK भी हमारे देश में आ जाएगा। (Question on Pulwama Attack)

केंद्रीय मंत्री और सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जी. किशन रेड्डी ने कहा कि रेवंत रेड्डी का बयान बिल्कुल गलत है। पहले भी राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के बड़े-बड़े लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है। देश की जनता ने उन्हें हराकर सबक सिखाया है। फिर भी रेवंत रेड्डी ने आज ये फिर शुरू किया है। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे और देश की जनता रेवंत रेड्डी को सबूत बताएगी। (Question on Pulwama Attack)

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता बौखला गए हैं। सुरक्षाबलों और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत है। इसलिए ये आज हाथिये पर चले गए हैं। तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी के बयान पर LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि ये लोग जितने प्रश्न सेना पर खड़े करते हैं, उसका 10% सेना का मनोबल बढ़ाने की दिशा में ये लोग काम करें। क्या उनके पास अपने क्षेत्र के मुद्दे नहीं हैं? ऐसे मुद्दे दर्शाते हैं कि विपक्ष मुद्दाविहिन है। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता। मैं इन तमाम चीजों के, तमाम बयानों के खिलाफ हूं। मैं लोगों के सामने जो मुद्दों हैं, मैं उनके हक़ में हूं। (Question on Pulwama Attack)

AFSPA को हटाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल हटाया जाना चाहिए। दूसरे राज्यों में जहां ऐसे हालात थे वहां धीरे-धीरे AFSPA खत्म किया गया और अब हालात सामान्य हैं। उसकी जरूरत नहीं है। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के एक काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं हमले के 12 दिन बाद भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर एयरस्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जाकर आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया था। उस दौरान भी कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। (Question on Pulwama Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!