Google Analytics —— Meta Pixel

आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत, छत्तीसगढ़-MP में बारिश का अलर्ट

Lightning in Bihar: बिहार में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। दरअसल, पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बता दें कि देश के कई राज्यों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- मोबाइल ब्लास्ट होने की बढ़ी घटनाएं, जानिए इसके कारण और बचाव

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की बारिश होगी। यहां धूलभरी आंधी भी चलेगी। इधर, देश के कुछ राज्यों में गर्मी का असर बरकरार है। राजस्थान, ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। महाराष्ट्र के सोलापुर में शनिवार को सबसे ज्यादा 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल यानी 13 मई को उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने का अनुमान है। (Lightning in Bihar)

वहीं हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी चलेगी। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश होगी। 14 मई को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बिजली गिरने का अनुमान है। मध्यप्रदेश, गोवा और कर्नाटक में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गुजरात में उमसभरी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। जबकि 15 मई को ओडिशा समेत नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और गोवा में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। (Lightning in Bihar)

Back to top button
error: Content is protected !!