टीएमसी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं घुसपैठी: PM नरेंद्र मोदी
PM Modi in Barrackpur: PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके उत्साही चेहरे मुझे बता रहे हैं कि भाजपा को 2019 से भी ज्यादा जनादेश मिलने वाला है। बंगाल कह रहा है – फिर एक बार, मोदी सरकार। देश की आजादी के बाद 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। पश्चिम बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो… कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया। 2014 में आपने मोदी को मौका दिया, मोदी ने ठाना है कि वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा।
यह भी पढ़ें:- दंतैल हाथी ने महिला को उठाकर पटका, मौके पर हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर
PM मोदी ने कहा कि हम भारत के पूर्वी राज्यों में सड़क मार्ग, रेलवे और जलमार्ग का एक नेटवर्क बना रहे हैं… समर्पित माल गलियारों ने इस क्षेत्र में औद्योगीकरण को बढ़ाया है। आने वाले साल पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होंगे। बंगाल की ये धरती, बैरकपुर की ये धरती इतिहास रचने वाली धरती है, आजादी में अहम भूमिका निभाने वाली धरती है, लेकिन टीएमसी ने इसका क्या हाल बना दिया है। एक समय था, जब बंगाल की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में ये अपना बड़ा योगदान देता था, आज टीएमसी ने इसे घोटाले का गढ़ बना दिया है। (PM Modi in Barrackpur)
#WATCH बैरकपुर, उत्तर 24 परगना(पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यहां की तस्वीर बता रही है कि बंगाल में इस बार एक अलग माहौल है। कुछ अलग होने जा रहा है… पश्चिम बंगाल मोदी के मिशन पूर्वी भारत का बहुत महत्वपूर्ण राज्य है। आज़ादी के 50 साल तक कांग्रेस के परिवार ने… pic.twitter.com/hli00SU08w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक समय था, जब बंगाल में एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक खोज हुआ करती थीं, आज टीएमसी के राज में जगह-जगह बम बनाने की होम इंडस्ट्री चल रही है। एक समय था, जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था, लेकिन आज टीएमसी के संरक्षण में यहां घुसपैठी फल-फूल रहे हैं। आज स्थिति ये है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में टीएमसी सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है। क्या टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट के हाथ में ये महान देश सौंपा जा सकता है। (PM Modi in Barrackpur)
#WATCH बैरकपुर, उत्तर 24 परगना(पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक समय था जब बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था लेकिन आज TMC के संरक्षण में यहां घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। आज स्थिति यह है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल… pic.twitter.com/hdlsRowCu4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
उन्होंने कहा कि TMC-कांग्रेस के इंडी अलांयस ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की पॉलिटिक्स के आगे घुटने टेक दिए हैं। TMC के MLA ने कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। सोचिए, इतनी हिम्मत… इतना साहस! इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है। वोटबैंक की राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बनाकर पेश किया। CAA कानून तो पीड़ितों को नागरिकता देने का कानून है, इससे किसी की नागरिकता नहीं छिनती। लेकिन कांग्रेस-TMC जैसे दलों ने इसे भी अपने झूठ के रंग से रंग दिया। (PM Modi in Barrackpur)
#WATCH बैरकपुर, उत्तर 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। तुष्टिकरण की ज़िद में INDI गठबंधन SC-ST-OBC को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहती है। ये लोग कह रहे हैं कि आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए।… pic.twitter.com/N7PH2Da2JE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज TMC हो या कांग्रेस या फिर पूरा इंडी अलांयस, मैं डंके की चोट पर बंगाल को पांच गारंटी दे रहा हूं। – जब तक मोदी है, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। – जब तक मोदी है, SC-ST-OBC का आरक्षण कोई खत्म नहीं कर पाएगा। – जब तक मोदी है, रामनवमी मनाने से, भगवान राम की पूजा से कोई आपको रोक नहीं पाएगा। – जब तक मोदी है, राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कोई पलट नहीं पाएगा। – जब तक मोदी है, CAA कानून को भी कोई रद्द नहीं कर पाएगा। ये जो नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं, इन पहाड़ के मालिकों को छोड़ा नहीं जाएगा। मैं भ्रष्टाचार से पीड़ित हर बंगालवासी को कहूंगा, कोई भी भ्रष्टाचारी बचने वाला नहीं है। ये जो करोड़ों रुपये इनसे बरामद हो रहे हैं, ये पीड़ितों को कैसे मिलें, मोदी इसका भी रास्ता खोज रहा है। (PM Modi in Barrackpur)
#WATCH बैरकपुर, उत्तर 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "… ये CAA कानून को खत्म करने की बातें कर रहे हैं लेकिन आज मैं डंके की चोट पर बंगाल को पांच गारंटी दे रहा हूं। पहली गारंटी- जबतक मोदी है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। दूसरी गारंटी- जबतक मोदी है SC-ST-OBC… pic.twitter.com/rTJwWGiuzj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
PM ने कहा कि संदेशखाली के गुनहगार को, पहले TMC की पुलिस ने बचाया, अब TMC ने एक नया खेल शुरु किया है। TMC के गुंडे, संदेशखाली की बहनों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है। वे उसे कानूनी कार्रवाइयों से बचाने और बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टीएमसी से मत डरो। आपको हमारे उम्मीदवार को अपना पूरा जनादेश देना होगा; हर वोट मुझ तक पहुंचेगा। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल महत्वपूर्ण है। मोदी भ्रष्ट नेताओं को चैन से नहीं बैठने देंगे। उनको डांट पड़ेगी। किसी भी भ्रष्ट नेता को बख्शा नहीं जाएगा। टीएमसी ने आपसे जो पैसा वसूला है, वह कानूनी तौर पर आपको वापस कर दिया जाएगा। (PM Modi in Barrackpur)
#WATCH बैरकपुर, उत्तर 24 परगना(पश्चिम बंगाल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ साल पहले TMC सरकार पर CAG की रिपोर्ट आई थी और रिपोर्ट में कहा गया कि TMC ने 2,30,000 करोड़ रुपए का कोई हिसाब ही नहीं दिया है। CAG कह रही है यह पैसे कैसे और कहां खर्च हुए? इसका कोई हिसाब नहीं… pic.twitter.com/msbZAt1UFE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024
#WATCH बैरकपुर, उत्तर 24 परगना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "… संदेशखाली में क्या हो रहा है उसे देश देख रहा है। संदेशखाली के गुनहगार को पहले TMC की पुलिस ने बचाया, अब नया खेल शुरू किया है, TMC के गुंडे संदेशखाली में बहनों को डरा-धमका रहे हैं इसलिए क्योंकि अत्याचारी का… pic.twitter.com/1vx9DA3WmU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2024



