PM Narendra Modi Nomination: गंगा स्नान, भैरव मंदिर में दर्शन, फिर नामांकन भरेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल
PM Narendra Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले साल 2014 और साल 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीता था और अबकी बार यहां से तीसरी बार उम्मीदवार बनेंगे. पीएम मोदी के नामांकन के समय 18 से अधिक कैबिनेट मंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़े :- Sushil Modi passes away: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज
पीएम मोदी ने सोमवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक रोड शो भी किया था. करीब छह किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया था. पीएम मोदी ने सवा दो घंटे तक चले करीब छह किलोमीटर लंबे रोड शो के समापन के बाद काशी विश्वनाथ धाम मंदिर पहुंचे थे.
प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान इन राज्यों के सीएम रहेंगे मौजूद
प्रधानमंत्री के नामांकन पत्र दाखिल (PM Narendra Modi Nomination) करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है.
ये होंगे प्रधानमंत्री मोदी के चार प्रस्तावक
प्रधानमंत्री मोदी के चार प्रस्तावक पंडित गणेश्वर शास्त्री, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर होंगे. पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकाला था. ये ब्राह्मण समाज से हैं. बैजनाथ पटेल OBC समाज से आते हैं और संघ के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं. लालचंद कुशवाहा भी OBC बिरादरी से हैं. जबकि संजय सोनकर दलित समाज से हैं
ऐसा रहेगा PM मोदी का शेड्यूल
1. सुबह करीब 8:45 बजे वाराणसी के BLW गेस्ट हाउस से निकलेंगे.
2. सुबह 9:05 बजे पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पहुंच जाएंगे.
3. सुबह 9:10 से 9:15 तक पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन करेंगे.
4. सुबह 9:15 से 10 बजे तक पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट से क्रूज पर सवार होकर 3 इंटरव्यू देंगे.
5. सुबह 10 बजे नमो घाट पर पहुंचे क्रूज से पीएम मोदी प्रस्थान करेंगे और काल भैरव मंदिर के लिए सड़क मार्ग से जाएंगे.
6. सुबह 10:15 बजे काल भैरव मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी 10:30 बजे तक पूजा-अर्चना करेंगे.
7. सुबह 10:30 बजे पीएम मोदी काल भैरव मंदिर से निकलकर 11:45 बजे वाराणसी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे.
8. पीएम मोदी 11:45 से 12 बजे के बीच में अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे.
9. पीएम मोदी वाराणसी कलेक्ट्रेट से निकलकर 12:15 बजे सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे.
10. दोपहर 12:15 बजे से 1 बजे दोपहर के बीच पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बैठक करेंगे.
11. दोपहर 1 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से निकलकर पीएम मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 1:30 बजे सड़क मार्ग से पहुंचेंगे.
12. लगभग दोपहर पौने दो बजे पीएम मोदी वाराणसी से झारखंड के लिए प्रस्थान करेंगे. (PM Narendra Modi Nomination)



