लगातार मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली, बीजापुर में 39 लाख के इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Bijapur Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस बीच बीजापुर में इनामी समेत 30 नक्सलियों ने सरेंडर किया है, जिसमें से 9 नक्सलियों पर 39 लाख का इनाम घोषित था।सरेंडर नक्सलियों में मिलिट्री कंपनी नंबर-02 के PPCM, प्लाटून नंबर-32 के PPSM, PLGA बटालियन नंबर-10 के सदस्य, जनताना सरकार अध्यक्ष और DKMS अध्यक्ष शामिल हैं, जो एडसमेटा, कोरचोली और मिरतुर जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल थे। सभी सरेंडर नक्सलियों को 25-25 हजार प्रोत्साहन राशि दी गई है।
यह भी पढ़ें:- Toll Tax मांगा तो सिरफिरे ने महिला कर्मी पर चढ़ा दी कार, क्रूरता का Video वायरल
इन नक्सलियों ने किया सरेंडर
- मिटकी ककेम ऊर्फ सरिता, उम्र- 35 साल, इनाम- 8 लाख
- मुरी मुहंदा ऊर्फ सुखमति, उम्र- 32 साल, इनाम- 8 लाख
- रजिता वेट्टी ऊर्फ रामे, उम्र- 24 साल, इनाम- 5 लाख
- देवे कोवासी, उम्र- 24 साल, इनाम- 5 लाख
- सीनू पदम ऊर्फ चिन्ना, उम्र- 27 साल, इनाम- 5 लाख
- आयता सोढ़ी, उम्र- 22 साल, इनाम – 5 लाख
- आयतु कारम, उम्र- 50 साल, इनाम- 1 लाख
- मुन्ना हेमला ऊर्फ चन्दू, उम्र- 35 साल, इनाम- 1 लाख
- आयतु मिड़ियम ऊर्फ वर्गेश, उम्र- 38 साल, इनाम- 1 लाख
- सन्नू कारम ऊर्फ डोरा, उम्र- 24 साल
- बामन कारम, उम्र- 22 साल
- सुखराम कारम, उम्र- 36 साल
- मनकू ताती, उम्र- 35 साल
- मुन्ना पोटाम ऊर्फ मुकेश, उम्र- 40 साल
- सन्तू हेमला, उम्र- 23 साल
- राहुल हेमला ऊर्फ छोटू, उम्र- 25 साल
- सुखराम ऊर्फ सुरेश कारम, उम्र- 30 साल
- मोटू हेमला, उम्र- 27 साल
- मोटू कवासी, उम्र- 27 साल
- रमेश हेमला, उम्र- 22 साल
- लक्खू कोरसा, उम्र- 25 साल
- नंदू कुरसम, उम्र- 21 साल
- सोमलू कड़ती ऊर्फ दिवाकर, उम्र- 40 साल
- सोमलू ताती, उम्र- 45 साल
- संतोष पदम, उम्र- 19 साल
- गुडडी हपका, उम्र- 26 साल
- ज्योति लेकाम, उम्र- 29 साल
- सोनू कुड़ियम, उम्र- 21 साल
- राजेश कोरसा, उम्र- 28 साल
- लखमू पल्लो ऊर्फ लखू, उम्र- 30 साल
बता दें कि जिले में इस साल 180 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 76 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। मुन्ना हेमला के खिलाफ 18 और मुन्ना पोटाम के खिलाफ 06 स्थायी वारंट लंबित थे। इन सभी नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर सरेंडर किया है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, प्रताड़ना, खोखली विचारधारा और आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचार से त्रस्त थे। इसलिए प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से वे प्रभावित हुए और भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।



