दो दिन बवाल के बाद आखिरकार दाखिल हो ही गया श्याम रंगीला का वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन

Varanasi Lok Sabha Election : कॉमेडियन और यूट्यूबर श्याम रंगीला ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके दी. श्याम रंगीला ने लिखा- “आप सभी के प्यार और सहयोग से नियमानुसार सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है, इस देश के लोकतंत्र पर अभी भी पूरा भरोसा है. अब आगे के दो तीन दिन महत्वपूर्ण होंगे. आप सभी का सहयोग के लिए बहुत धन्यवाद. हमारे लोकतंत्र के पहरी सभी चुनाव अधिकारियों के हाथ में मेरा चुनावी भविष्य है… वे सभी हमारे विश्वास को मजबूत करेंगे.
यह भी पढ़ें:- Sanjay Singh on Swati Case : आप ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले पर तोड़ी चुप्पी, संजय सिंह ने जताया खेद, कहा …
बता दें कि इससे पहले कॉमेडियन श्याम रंगीला ने कई वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया था कि उन्हें वाराणसी से पर्चा भरने से रोका जा रहा है.
अगर आपको ध्यान नहीं आया कि श्याम रंगील कौन हैं, तो बता दें कि अक्सर मोदी जी कि मिमिक्री करते हुए इनके वीडियोज़ वायरल होते हैं. उन्होंने अपने ट्विटर बायो में लिखा है कि वो कॉमेडियन हैं और वोट देने का अधिकार बचाने के लिए PM के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उनका नामांकन काफी ड्रमैटिक रहा. इससे पहले 13 मई को श्याम रंगीला ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें वो बता रहे थे कि उन्हें नामांकन दाखिल करने नहीं दिया जा रहा है. मीडिया से उन्होंने बताया था.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Election) से अपना नामांकन फॉर्म दाख़िल किया. इस मौके पर एनडीए के कई नेता और मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद थे. पीएम मोदी दो बार से वाराणसी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वे यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं. (Varanasi Lok Sabha Election)



