Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को अर्थ का अनर्थ करके पेश किया गया

Mayor Dhebar Statement: रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, बीजेपी पार्षद दल ने महापौर से इस्तीफे की मांग की है। साथ ही नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रदर्शन भी किया। भाजपा पार्षदों का कहना है कि अगर महापौर इस्तीफा नहीं देंगे तो वे जनता के बीच जाकर महापौर की नाकामी बताएंगे। इसे लेकर रायपुर महापौर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। पानी और सफाई की समस्या अनवरत रहती है। मैं अपने बयान से नहीं पलट रहा हूं, लेकिन मेरे बयान को अर्थ का अनर्थ करके पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी तो 5 साल से इस्तीफा मांग रही है। 

यह भी पढ़ें:- फोरलेन पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत

दरअसल, रायपुर मेयर के बयान को लेकर BJP हमलावर हो गई है। इस बीच डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि जब काम नहीं कर सकते तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए। निर्वाचित जनप्रतिनिधि का इस प्रकार बयान दुर्भाग्यजनक है। जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं तो पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। वहीं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि उनका जाने का टाइम है। चला चली की बेला है। अच्छे से निपट जाएं तो अच्छा है। वहीं रायपुर नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ रुपए अमृत मिशन के लिए आया, ताकि लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। पानी की समस्या के लिए निगम को पैसा मिला, लेकिन मेयर ने समय पर काम नहीं किया। (Mayor Dhebar Statement)

उन्होंने कहा कि अब मेयर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। उन्होंने कमिश्नर से लेकर ठेकेदारों को परेशान किया। अधिकारियों को परेशान किया। काम की जिम्मेदारी नहीं ली और आज इस तरह की बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापौर को काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। जिम्मेदारी नहीं समझ सकते तो कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा कि महापौर जी, समस्या बनी रहेगी, तो आपका काम क्या है फिर। ये बयान रायपुर की जनता के साथ हुए धोखे का प्रमाण है। PM साहब के आशीर्वाद से भाजपा का महापौर इस समस्या से जनता को निजात जरूर दिलाएगा। (Mayor Dhebar Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!