Google Analytics —— Meta Pixel

LoC पर घुसपैठ की कोशिश, जवानों ने दो आतंकियों को किया ढेर, पढ़ें पूरी खबर

Encounter in Kupwara: जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना के जवान लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के पास दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LoC से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों के शव तंगधार सेक्टर में बाड़ के दूसरी ओर तरफ पड़े देखे गए। इनके पास से तलाशी के दौरान 2 पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में जांच जारी है। वहीं 5 अप्रैल को बारामुला जिले के उरी में LoC से घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकवादी मारा  गया था। इस दौरान दूसरी तरफ से भी गोलीबारी हुई थी।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी पर तंज, कहा- मुझे बंगाल CM पर भरोसा नहीं..

इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 6 आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं। इन आतंकियों ने उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में पाकिस्तान से घुसपैठ की। इन्होंने जंगल में भागने से पहले गांव के विलेज गार्ड की हत्या कर दी थी। ये स्कैच विभिन्न एजेंसियों, जनता और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद तैयार किए गए हैं। इस केस में पुलिस एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तारी कर चुकी है। इसी शख्स ने सीमा पार से घुसपैठ के बाद आतंकवादियों को इलाके तक पहुंचने में मदद की थी। उधमपुर जिले के  पनारा गांव में 28 अप्रैल की सुबह गोलीबारी हुई थी, जिसमें ग्राम रक्षा गार्ड यानी VDG का एक सदस्य मोहम्मद शरीफ घायल हो गया था। (Encounter in Kupwara)

VDG के सदस्य जंगल में गश्त कर रहे थे। तभी कुछ संदिग्ध लोगों से मुठभेड़ हुई। आधे घंटे तक चली गोलीबारी के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। इस गोलीबारी में खानेद निवासी वीडीजी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को एक टीम वीडीजी को साथ लेकर चोचरू गाला हाइट्स की तरफ गई थी, जहां छिपे हुए आतंकवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई। ये आतंकवादी 2 अलग-अलग गुट में कठुआ से बसंतगढ़ की ओर तरफ गए थे। VDG की टीम का 5 आतंकियों से सामना हुआ। जबकि दूसरे गुट का पता नहीं चला। पुलिस ने बताया था कि दूसरे गुट में 4 आतंकवादी हो सकते हैं। इन आतंकियों की आखिरी लोकेशन कठुआ की सीमा से लगे माचेडी टॉप इलाके में मिली थी। (Encounter in Kupwara)

21 दिसंबर 2023 को 5 जवान हुए थे शहीद 

ये आतंकी घने जंगल का फायदा उठाकर चेनाब घाटी के रास्ते कश्मीर में जा रहे थे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को हुए आतंकी हमले में पांच जवान घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया था। यह हमला पुंछ के शाहसितार इलाके में हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। इसमें से एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं। आतंकियों की गोलियां वाहन के सामने और साइड वाले शीशे को पार कर गईं। सुरनकोट में 21 दिसंबर 2023 को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। हालांकि सेना के जवानों ने इसका बदला ले लिया था। (Encounter in Kupwara)

Back to top button
error: Content is protected !!