Google Analytics —— Meta Pixel

INDIA गठबंधन पर पीएम मोदी का तंज, बोलो- सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे

Lok Sabha Election 2024 : बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है ये INDI गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है. यहां जो बबुआ जी हैं.

बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है. ये बुआ है बंगाल में, बंगाल वाली बुआ ने INDI गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगा.

यह भी पढ़े :- Lokshabha Elections 2024 : पुरी में संबित पात्रा के साथ ऑटो की सवारी करते नजर आए राजेश मूणत, जनता को बताई मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “INDI गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में बोला….प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे हैं। (Lok Sabha Election 2024)

पीएम मोदी से पहले बाराबंकी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “देश में 4 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, 3 चरणों के चुनाव अभी होने बाकी हैं लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम चारों ओर पूरे देश की जनता अभी से इस बात को लेकर आश्वस्त है कि ‘जीतेंगे तो मोदी ही। (Lok Sabha Election 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!