Google Analytics —— Meta Pixel

BJP ने कुमारी सैलजा को घेरने की बड़ी तैयारी, 11 पूर्व कांग्रेस नेताओं को भेजा गया हरियाणा

BJP on Kumari Selja: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व छत्तीसगढ़ PCC प्रभारी कुमारी सैलजा को घेरने भाजपा ने बड़ी तैयारी की है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के 11 पूर्व कांग्रेस नेताओं को प्रचार के लिए हरियाणा भेजा गया है, जो सिरसा में सैलजा के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। बता दें कि कांग्रेस ने सिरसा से कुमारी सैलजा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने अशोक तंवर को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए शिशुपाल सोरी, प्रमोद शर्मा, चौलेश्वर चंद्राकर, चंद्रशेखर शुक्ला, अरुण सिंह, आलोक सिंह, उषा पटेल, वाणी राव, अजय बंसल, अनिता रावटे और तुलसी साहू सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।

यह भी पढ़ें:- अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी में होगी आसानी, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व कांग्रेस नेताओं को हरियाणा भेजने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़े हुए सारे लोग इलेक्शन मटेरियल हैं, जो अपने पार्टी के नहीं हुए वह वहां जाकर क्या कर लेंगे? जनता समझती है वहां जाने का कोई अर्थ नहीं। हरियाणा में कांग्रेस का एक तरफा माहौल है, वहां BJP से जो चुनाव लड़ रहे हैं वो भी पहले कांग्रेस में थे। वहीं शिव डहरिया के बयान पर रायपुर सांसद सुनील सोनी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मटेरियल शब्द का प्रयोग अनैतिक है। जब तक कांग्रेस पार्टी में थे, तब अच्छे कार्यकर्ता थे। अब भाजपा में शामिल हुए तो मटेरियल हो गए, जो भाजपा में शामिल हुए उनको भी पता था कि कांग्रेस उन्हें यही मानती है। इसलिए वो भाजपा में जुड़ रहे हैं। (BJP on Kumari Selja)

राधिका खेड़ा ने पूर्व CM बघेल को घेरा

इधर, कांग्रेस से बीजेपी में आई राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को घेरा है। दरअसल, भूपेश बघेल रायबरेली की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं बीजेपी ने भी राधिका खेड़ा को रायबरेली भेज दिया है। बता दें कि भूपेश बघेल ने  रायबरेली के बालापुर आईटीआई में सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेगी। युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी, सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा, महिलाओं के खातों में 1 लाख आएंगे। INDIA की सरकार आम देशवासियों की सरकार होगी, सबको न्याय देगी। इस पर राधिका ने पलटवार किया है। (BJP on Kumari Selja)

भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे पर CM साय का तंज

राधिका खेड़ा ने लिखा- छत्तीसगढ़ में युवाओं को पीएससी फर्जीवाड़ा और बेरोजगारी भत्ते के मामले में आपने ठगा। महिलाओं को 500 देने का वादा करके नही दे पाए, और महिलाओं का सम्मान आप और आपकी पार्टी कितना करती है इसका उदाहरण मैं ही हूं। रायबरेली की भोली भाली जनता को बहकाने की कोशिश न करें कका। वहीं CM विष्णुदेव साय ने भी भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वो तो पहले भी कई प्रदेश के चुनावों का प्रभार संभाल चुके हैं, लेकिन कही सफलता नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रांत में मात्र दो सीट उनके प्रभार में कांग्रेस जीते थे। ऐसा तो नहीं है कि वह गए हैं और बड़ी कामयाबी हासिल की है। (BJP on Kumari Selja)

Back to top button
error: Content is protected !!