Google Analytics —— Meta Pixel

Swati Maliwal Medical Report : स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, पैर और चेहरे पर चोट की पुष्टि

Swati Maliwal Medical Report : आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित पिटाई के मामले में दिल्ली पुलिस को एम्स से स्वाति की मेडिकल रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट में उनके बाएं पैर और दाएं गाल और आंख के नीचे चोट की पुष्टि हुई है। दिल्ली पुलिस की टीम स्वाति मालीवाल को गुरुवार देर रात एम्स में मेडिकल (Swati Maliwal Medical Report) कराने के लिए लेकर गई थी।

यह भी पढ़ें:- चलती बस में आग लगने से जिंदा जले 10 श्रद्धालु, राजस्थान में 5 महिलाओं की मौत

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव पर 13 मई को उनके साथ सीएम हाउस के अंदर मारपीट करने का आरोप लगाया था। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। ‘आप’ की राज्यसभा सांसद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बिभव कुमार कई बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, बिभव कुमार ने कथित तौर पर स्वाति मालीवाल को कई बार लात और थप्पड़ मारे। स्वाति मालीवाल ने बिभव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

स्वाति मालीवाल ने इस कथित हमले के संबंध में शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश होकर अपने 164 के बयान दर्ज कराए थे। (Swati Maliwal Medical Report)

ये घोर अन्याय है जिसकी जांच होनी चाहिए
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने AAP सांसद इ, मामले पर कहा, ये घोर अन्याय है जिसकी जांच होनी चाहिए. किसी भी व्यक्ति को चाहें वे मंत्री हो या मंत्री का साथी हो, ये अधिकार नहीं है कि वे महिला पर अत्याचार करे. चाहें वो महिला सांसद हो या न हो. महिला तो महिला है. महिला के सम्मान के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है. इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Back to top button
error: Content is protected !!