न्यायधानी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 महिलाओं समेत 10 लोग गिरफ्तार

Crime in Bilaspur: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जमकर बवाल हुआ है। दरअसल, जरहाभाठा के मिनी बस्ती में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर काउंटर रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं जांच के बाद पुलिस ने 6 महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पहले राहुल चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के ओमप्रकाश खांडे उर्फ गोलू समेत अन्य लोग गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे हैं। इसी तरह दूसरे पक्ष की सरस्वती रात्रे ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास उर्फ विक्की टंडन ने मारपीट की गई।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन, बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर में आ रहा निखार
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद SP रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बलवा करने वाले 6 महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से लाठी और फरसा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इधर, धमतरी के पीपरछेड़ी मोड स्थित एक पेट्रोल पंप में अर्जुनी पुलिस ने तोड़फोड़ और चोरी करने वाले एक नाबालिग समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है। (Crime in Bilaspur)
4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
जानकारी के मुताबिक 16 मई की रात धमतरी निवासी हेमंत पांडे अपने पांच दोस्तों के साथ पीपरछेड़ी मोड स्थित पेट्रोल पंप में कार में पेट्रोल डलवाने गया था। इस दौरान कर्मचारी ऑफिस के अंदर सोया हुआ था, जिसके नहीं उठने पर आरोपियों ने पत्थर मार कर ऑफिस के दरवाजे को तोड़ दिया। इसके बाद पंप का कर्मचारी बाहर आया। जब कर्मचारी कार में पेट्रोल डाल रहा था उसी दौरान आरोपियों ने गल्ले में रखे 30 हजार रुपए चुरा लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हेमत पांडे और एक नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो फरार लोगों की तलाश जारी है। (Crime in Bilaspur)



