Google Analytics —— Meta Pixel

महासमुंद में युवती के साथ गैंगरेप की वारदात, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gang Rape in Mahasamund: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर 2023 को आरोपी लक्ष्मीधर साहू , प्रीतम नायक और एक अन्य आरोपी युवती को बसना स्थित एक लॉज ले गए, जहां उन्होंने युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही युवती को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि 5 महीने बाद युवती ने गैंगरेप की शिकायत 15 मई को थाने में दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:- न्यायधानी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 6 महिलाओं समेत 10 लोग गिरफ्तार

इससे पहले सूरजपुर जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। दरअसल, पीड़िता अपने दोस्त के साथ शादी से घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे 8 लड़कों ने रोक लिया। मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 15 साल की नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ 23 अप्रैल की शाम गणेशपुर गांव में शादी में शामिल होने गई थी। 24 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे दोनों पैदल ही घर जाने के लिए निकल गए। तभी शादी में आए वीरपुर के आठ लड़के उनका पीछा करने लगे। (Gang Rape in Mahasamund)

अलग-अलग जगह पर थे दोनों

वहीं सुबह करीब पांच बजे युवकों ने दोनों को वीरपुर के जंगल में रोक लिया। उनको धमकी देते हुए पूछताछ की और लड़की को देख उनकी नीयत बदल गई। दोस्त से मारपीट कर उसे पकड़ लिया। दो आरोपी संजय सिंह (24) और मटुकधारी सिंह (19) ने नाबालिग को वहां से दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग और उसके दोस्त को छोड़कर भाग गए, लेकिन दोनों अलग-अलग जगह पर थे। आरोपी नशे की हालत में थे। लड़की अपने दोस्त को ढूंढते हुए वापस शादी वाले घर पहुंची, जहां दोनों की मुलाकात हुई। वहां से दोनों अपने घर लौट गए। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी। (Gang Rape in Mahasamund)

Back to top button
error: Content is protected !!